मध्य प्रदेशराजनीति

आदिवासियों की अस्मिता -स्वाभिमान के रक्षक थे जननायक बिरसा मुंडा: शिवराज सिंह चौहान

सिलवानी । क्रांतिकारी बिरसामुंडा ने हमेशा आदिवासियों की अस्मिता और स्वाभिमान के लिए लड़ाई लड़ी। जल, जंगल और जमीन के महत्व को समझते हुए इन्हें बचाने के लिए संघर्ष किया। आदिवासी समाज में उनका नाम क्रांति का प्रतीक है।
बिरसा मुंडा जयंती केवल एक स्मरण दिवस नहीं, बल्कि जनजातीय समुदाय की पहचान
यह बात शनिवार को धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती समापन वर्ष पर आदिवासी अंचल के ग्राम नारायणपुर में भारत सरकार में केन्द्रीय मंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कही।
इससे पहले शहीद बिरसा मुंडा की चित्र पर माल्यार्पण किया गया। उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प किया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार द्वारा
योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि गांव के आदिवासी समुदाय को विभिन्न हितग्राही मूलक योजना जैसे, आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड आदि की सुविधा देकर शत – प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होने बताया कि गांव में विभिन्न बुनियादी आधारभूत सुविधाएं जैसे, पीएम जनमन आवास, सडक़, पेयजल, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, कौशल विकास आदि से भी लाभांवित हो रहें हैं।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती समापन वर्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि बिरसा मुंडा जयंती, जिसे जनजातीय गौरव दिवस के नाम से भी जाना जाता है। हर साल 15 नवंबर को मनाई जाती है। यह दिन वीर जनजातीय नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया और भारत में जनजातीय लोगों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया। यह दिन जनजातीय विरासत, संस्कृति और भारत के इतिहास में जनजातीय समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका को समानित करने का अवसर है।
आदिवासी बालिकाओं द्वारा गोंडवाना संस्कृति में नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। केन्द्रीय मंत्री ने बालिकाओं को दस हजार रुपए के साथ पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम को भाजपा मंडल अध्यक्ष पप्पू ठाकुर, राकेश उईके, दीपक रघुवंशी ने संबोधित किया।
किसानों की मेहनत का सही मूल्य देने प्रतिबद्ध है सरकार
भावांतर योजना के बारे केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान ने
ने कहा कि प्रदेश में अन्नदाता किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य उपलब्ध कराना तथा किसान हित में भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा निरंतर हित संवर्धन के प्रयास किए जा रहे हैं। केन्द्र एवं राज्य सरकार अन्नदाता किसानों की मेहनत का सही मूल्य देने के लिए प्रतिबद्ध है।
भावांतर योजना के लाभ बताते हुए कहा, कि भावांतर योजना ने किसानों को उनकी उपज का वास्तविक मूल्य सुनिश्चित किया है, जिससे उन्हें बाजार के भाव उतार-चढ़ाव से सुरक्षा मिली है। उन्होंने कहा, केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लक्ष्य की दिशा में ठोस कदम उठा रही है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में बड़ादेव स्थान से भगवान बिरसा मुंडा की 150 जन्म जयंती पर पैदल मार्च कर कार्यक्रम स्थल पहुंचे और केंद्रीय मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने पुष्प वर्षा कर बहिनों और भांजियों का स्वागत किया।
बड़ादेव के स्थान पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने, लाड़ली बहना में छुटी बहनों के नाम जोड़े जाने के लिए मुख्यमंत्री से बात की जाएगी। अवैध शराब की बात करते हुए पुलिस प्रशासन से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाए। मैं भी इस अभियान में सहभागिता करूंगा।अवैध दारू नहीं बिकने नहीं दी जावेगी। उन्होंने बिरसा मुंडा की जयकारे के साथ सभी को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया।बीमार व्यक्तियो के लिए इलाज में किसी भी प्रकार की परेशानी में समाधान के लिए सिलवानी में सांसद का कार्यालय खोला जाएगा। जिससे संपर्क के साथ उनका इलाज का लाभ मिल सके।
इस अवसर पर मुकेश राय, श्याम साहू, संजय मस्ताना, हरनाम सिंह राजपूत, संदीप शर्मा, विभोर नायक, मोनू मतांबर सहित प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी, बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इस दौरान स्वास्थ्य शिविर, जैविक कृषि प्रदर्शनी, आजीविका मिशन सहित अन्य विभाग की प्रदर्शनी भी लगाई गई।

Related Articles

Back to top button