धार्मिकमध्य प्रदेश

मां बीजासन माता मंदिर की वर्षगांठ पर कन्याभोज का आयोजन

सिलवानी । नगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक, मां बीजासन माता मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल कन्याभोज का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा और सभी ने भक्तिपूर्वक मां बीजासन की पूजा-अर्चना की।
मंदिर समिति द्वारा आयोजित इस कन्याभोज कार्यक्रम में सेकंडों कन्याओं को बुलाया गया, जिन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ भोजन कराया गया। मंदिर समिति एवं मंदिर के पुजारी द्वारा कन्याओं को तिलक कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया । सनातन धर्म में कन्याओं को देवी के रूप में पूजा जाता है। कार्यक्रम में स्थानीय लोग, मंदिर के भक्त और श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए।
मंदिर समिति अध्यक्ष पप्पू नेमा ने बताया कि हर वर्ष बसंत पंचमी के दिन विशेष रूप से कन्याभोज का आयोजन किया जाता है, जिससे समाज में सद्भावना और एकता का संदेश जाता है। साथ ही, यह परंपरा समाज में महिलाओं के सम्मान की भावना को भी बढ़ावा देती है।

Related Articles

Back to top button