धार्मिक

नगर में निकली झड़ यात्रा, श्रद्धालुओं ने जताया आस्था का पर्व

सिलवानी । बसंत पंचमी के पावन अवसर पर नगर में झड़ यात्रा का आयोजन बड़े धूमधाम से किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और भक्ति के साथ भाग लिया। इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य धार्मिक परंपराओं को जीवित रखना और समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना था।
यात्रा का शुभारंभ स्थानीय काठिया मंदिर से हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ ने भाग लिया। यात्रा में विभिन्न धार्मिक ध्वज, झंडे, बैंड पार्टी और सजा हुआ रथ शामिल हुआ। श्रद्धालु हाथों में झंडा व चुनरी यात्रा में शामिल हुए, जबकि महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में चल रही थीं।‌ झड़ यात्रा नगर के काठिया मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख सड़कों से होते हुए विभिन्न धार्मिक स्थलों से गुजरते हुए एक भव्य समारोह के रूप में मां बीजासन माता मंदिर पर समाप्त हुई। कार्यक्रम में नगर के प्रमुख व्यक्तित्वों और जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। आयोजकों ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक सहिष्णुता और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। साथ ही, यह आयोजन नगरवासियों के लिए एक श्रद्धा और समृद्धि का प्रतीक भी बन चुका है। यात्रा के समापन पर सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Related Articles

Back to top button