महाशिवरात्रि पर शिव पार्वती विवाह के निमंत्रणों का दौर शुरू, निकलेगी भव्य महाबारात

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सनातन हिन्दू धर्माबलम्बियो का सबसे बडा व महत्वपूर्ण त्योहार महाशिवरात्रि के पुनीत पावन पर्व पर गौरझामर गुगवारा बरकोटी आदि में प्रति वर्ष की भांति इस बर्ष भी परम्परागत रुप से विशेष धार्मिक अनुष्ठान पूजा अर्चना महाशिवबारात के भव्य व विशाल आयोजन होगे इसके लिये अभी से तैयारियां शुरु हो गई है शिव भक्तो को महा शिवबारात मे भूत पलीत, जोगी जोगन, बाबा बैरागी आदि नाना प्रकार के रुपोस्वरूपो मे शामिल होने के लिए निमंत्रण दिये जाने लगे है झंडी बैनर फ्लैक्सो से नगर सजने सवरने लगे है।
बतादे की गौरझामर गुगवारा बरकोटी के शिव मंदिरो मे महाशिवरात्रि का बार्षिक महापर्व बडे ही धूमधाम से मनाया जाता है जो देखने व आत्मसात करने वाला होता है इस दिन यहा के सभी शिवालयो, शिवपार्वती मंदिरो मे खास सजावट विधुत सज्जा की जाती है एवं विशेष पूजा अर्चना आरती व प्रसाद के कार्यक्रम आयोजित किये जाते है। इससे इस दिन पूरा नगर शिव मय हो जाता है पास के शिवधाम बरकौटी मे विराजमान भगवान मतगेश्वर महादेव के दरवार मे विशाल मेले का आयोजन होता है जहां सुबह से ही पूजा अर्चना जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओ का ताता लग जाता है इस दिन भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिये श्रद्धालु के द्वारा ऋतुफल बेर, ऋतु पुष्प, आम के बौर, अकौआ के फूल, गेहू की बाल, नये हरे चना की घेटी आदि अर्पित किये जाते है।


