किशोरो में बालकों एवं छात्रों में ड्रग तस्करी की रोकथाम विषय पर विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

सिलवानी । प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रायसेन अनिल कुमार सुहाने के मार्गदर्शन में, तहसील विधिक सेवा समिति सिलवानी द्वारा दिनांक 25 अप्रैल 2025 को शासकीय उ.उ. माध्यमिक विद्यालय सिलवानी में स्थित विधिक साक्षरता क्लब में नव युवकों, किशोरो में बालकों एवं छात्रों में ड्रग तस्करी की रोकथाम विषय पर विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया किया गया ।
शिविर में मुख्या वक्ता के रूप में उपस्थित सुनीता पचौरिया न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सिलवानी, द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को ड्रग्स के अवैध उत्पादन और उनके सेवन के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए तथा इसकी अवैध तस्करी और इससे जुड़े खतरों के बारे में छात्रो को अवगत कराते हुए कहा कि आज के समय में बहुत से युवा नशाखोरी के आदि होते जा रहे है । हमें जितना हो सके इससे दूर ही रहना चाहिए क्योंकि किसी भी प्रकार का नशा उनके लिए आगे चलकर हानिकारक और जानलेवा साबित हो सकता है। नशे से कई परिवार बिखर गये। नशा विनाश का कारण है। नशे ने निर्दोष बच्चों, नव बालकों, नवयुवकों एवं महिलाओं के ऊपर अपना भयानक शिकंजा कस लिया है। इसका खतरनाक फैलाव इससे प्रतीत होता है की नशे की शुरुआत 9-10 वर्ष की किशोर आयु से हो जाती है। उन्होंने बताया कि नशे से पीड़ित परिवार के लोगों को विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा जाती है।
शिविर में शासकीय उ.उ. माध्यमिक विद्यालय सिलवानी स्कूल प्राचार्य एन पी शिल्पी, शिक्षक मयंक रघुवंशी, सहित छात्र एवं छात्राएं मौजूद रही ।



