क्राइम

प्रताड़ना से तंग आकर नवविवाहित ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । 6 माह पूर्व घर से भागकर लव मैरिज करने वाली एक 18 वर्षीय युवती ने घरेलू हिंसा के चलते आज अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । सुल्तानगंज पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सिलवानी थाना अंतर्गत ग्राम जमनिया उचेरा निवासी प्रकाश जैन की पुत्री पिंकी जैन 18 वर्ष ने 6 माह पूर्व घर से भागकर सौरभ जैन पिता संतोष जैन 26 वर्ष निवासी खिरिया पिपरिया सुल्तानगंज के साथ आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी और बाद में दोनों अपने घर वापस आ गए थे ।
पिंकी जैन अपने पति सौरभ जैन के साथ अपनी ससुराल खिरिया पिपरिया में ही रहती थी। सौरभ जैन एवं उसका पिता गांव में किराने की दुकान चलाते हैं।
आज सुबह जब वह घर से अपनी दुकान पर आ गया तो पिंकी ने अपने कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ।
घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा उपरांत सौरभ जैन को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है ।
मृतिका पिंकी जैन की बड़ी बहन एवं पिता ने हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि पिछले चार माह से पिंकी उन्हें फोन करके पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट एवं प्रताड़ित करने की शिकायत कर रही थी। कल भी उसने फोन लगाकर अपने साथ हुई मारपीट की बात बताते हुए उसे बचाने की गुहार लगाई थी लेकिन आज यह घटना घटित हो गई । इससे प्रतीत होता है कि उसके पति ने ही उसकी हत्या की है ।
मृतिका के पिता प्रकाश जैन ने बताया कि वह जमुनिया उचेरा में गल्ले का व्यापार करते हैं । उनकी तीन पुत्री एवं दो पुत्र है। पिंकी उनकी दूसरे नम्बर की पुत्री थी। जो उन्हें एवं अपनी बड़ी बहन को फोन करके अपने पति सौरभ एवं उसके घर वालों द्वारा मारपीट करने और बात -बात पर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे ।
थाना प्रभारी श्याम राज सिंह का कहना है कि मामला पंजीबद्ध कर पति शौरभ जैन को हिरासत में लिया है। हत्या एवं आत्महत्या के एंगल पर जांच की जा रही है शीघ्र ही मामले का खुलासा हो जाएगा ।

Related Articles

Back to top button