धार्मिकमध्य प्रदेश

श्री हनुमान मंदिर में 8 वर्षों से निरन्तर चल रहा है अखंड रामायण पाठ

गांव मे आई धार्मिक क्रांति
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । समीपस्थ गांव सरखेडा मे स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मन्दिर मे विगत आठ वर्षो से अखंड रामायण पाठ चलने गांव मे एक अच्छा सौहार्द मय वातावरण बनने का समाचार मिला है। बताया जाता है कि गांव के पास तिगरा नदी के तट पर स्थित श्री हनुमान मंदिर पर ग्रामवासियो के पुनीत पावन सहयोग से आठ वर्ष पूर्व 9 जुलाई 2017 को अखंड रामायण पाठ की शुरूआत की गई थीं जो आज भी अनवरत रुप से जारी है। रामायण पाठ से लोगो मे आई समन्वय सहयोग सौहार्द की सुगन्ध से आज पूरा गांव महक रहा है यही कारण है की यह पावन धाम अब तीर्थ स्थान बन गया है लोगो, श्रद्धालुओ के आर्थिक सहयोग से इसी परिसर मे भगवान श्रीराम दरवार की भव्य स्थापना होने जा रही है इससे यह धाम और भी रमणीक होगा।

Related Articles

Back to top button