क्राइम

चांदोड़ा से 42 लाख की शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार

4 किलो शिकार का गोश्त भी जप्त
अवैध शराब के विरूद्ध आबकारी विभाग रायसेन की बड़ी कार्यवाही

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के ग्राम चांदौड़ा में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़। तीन जिलोंरायसेन, विदिशा और भोपाल की संयुक्त आबकारी टीम और सुल्तानगंज पुलिस की अगुवाई में सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी के निर्देशानुसार बड़ी छापामार कार्रवाई की गई।
सूत्रों से मिली पुख्ता सूचना पर टीम ने सहायक जिला आबकारी अधिकारी बबीता भट्ट के नेतृत्व में आबकारी उपनिरीक्षक वृत बेगमगंज रविन्द्र अहिरवार के द्वारा ग्राम चान्दौडा रुद्र प्रताप सिंह बुंदेला उर्फ मुन्ना राजा एवं देवराज बुंदेला के रिहायशी मकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान 472 पेटी पावर व्हिस्की, 150 लीटर स्प्रिट, एक चार पहिया वाहन स्कॉर्पियो शराब निर्माण का बड़ा सामान खाली बारदाना आदि जब्त किया गया। जब्तशुदा माल की कीमत करीब 42 लाख रुपए आंकी गई है।
मौके से चार आरोपी सूर्य प्रताप सिंह बुंदेला, दीपक लोधी, आदर्श शाह और रविकांत नरवरे को गिरफ़्तार किया जाकर उनके विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1), 34(2) एवं 49 के तहत 4 मामला दर्ज कर प्रकरण विवेचना में लिया गया।
उक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारी शहनाज कुरैशी, शेखर लिखार, अपर्णा राव, थाना प्रभारी सुल्तानगंज श्यामराज सिंह एवं थाना सुल्तानगंज का समस्त स्टाफ, आबकारी उपनिरीक्षक वृत औबेदुल्लागंज गौरव भद्रसेन, उपनिरीक्षक वृत बरेली सुनील कुमार मीना, उपनिरीक्षक वृत रायसेन शैलेन्द्र भील, उपनिरीक्षक मुकेश श्रीवास्तव, शैफाली शर्मा उपनिरीक्षक सुनील कुमार मीणा, उपनिरीक्षक निलेश बर्मन का महत्वपूर्ण योगदान रहा उक्त कार्यवाही में तीनों जिलो का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button