मध्य प्रदेश

विधायक को जान से मारने की धमकी, कुशवाहा समाज ने सौंपा ज्ञापन

सिलवानी। कुशवाहा समाज संघ सिलवानी एवं ओबीसी महासभा ने शुक्रवार को कलेक्टर रायसेन को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सुधीर शुक्ला को सौंपकर समुदाय के लोगों पर हुए हमलों और धमकियों के मामलों में कठोर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि 9 दिसंबर 2025 को ग्राम गडरौली, थाना बेहट में ओबीसी महासभा के किसान नेता मूलचंद कुशवाहा पर कथित रूप से राहुल शुक्ला और उसके साथियों द्वारा प्राणघातक हमला किया गया। आरोप है कि हमलावरों ने देशी कट्टे से फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस थाना बेहट द्वारा अभी तक आरोपियों पर गैर-जमानती धाराओं में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है, जबकि पुलिस की कार्रवाई को लेकर समाज में नाराजगी पाई जा रही है। इसी तरह विधायक विधानसभा क्षेत्र 24 पोहरी कैलाश कुशवाहा को भी कथित रूप से प्रभात रावत द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख है कि दमोह के रनेह थाने से जुड़े रूपनारायण तिवारी द्वारा अनिता कुशवाहा को अपमानजनक भाषा में धमकाया गया।
लगातार हो रही इन घटनाओं से कुशवाहा समाज में भारी रोष है। समाज प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करते हुए सभी आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ कठोर व दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Back to top button