धार्मिकमध्य प्रदेश

भगवान श्री कृष्ण जी का जीवन जन्म से लेकर निर्वाण तक कर्म प्रधान रहा, जो हमारे लिए आज भी प्रेरणा पुंज है : रामपाल सिंह

सिलवानी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोर खेल स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक रामपालसिंह राजपूत ने उपस्थित स्कूली बच्चों एव गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं हमारी संस्कृति एवं जीवन पर कई सबक सिखाती हैं। हमारे घरों के बच्चे भी भगवान श्रीकृष्ण स्वरूप लगते हैं। सोमवार को नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूर्व विधायक ने सभी क्षेत्र वासियों से भगवान श्रीकृष्ण से प्रेरणा लेकर धर्म के मार्ग पर चलने की अपील की और अपने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला भाजपा नेता विभोर नायक, श्याम साहू सलीम काजी गिरजीस चौरसिया मोनू मतंबर पाषर्द प्रदीप कुशवाहा मोहन साहू लखन मेहरा पुनीत समैया गड्ढों भाई राजीव सोनी अध्यक्ष हिंदू समिति नारायण यादव संदीप शर्मा कांत यादव तुलसी यादव सहित बड़ी संख्या स्कूली बच्चे प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button