मध्य प्रदेश
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुशीला देवी चौरसिया जी का आकस्मिक निधन

ब्यूरो चीफ: मनीष श्रीवास
जबलपुर, सिहोरा। सिहोरा नगर पालिका क्षेत्र निवासी वरिष्ठ एवं अधिवक्ता अमोल चौरसिया की माता श्रीमती सुशीला विष्णु चौरसिया भूतपूर्व अध्यक्ष नगर पालिका सिहोरा का सोमवार 26 अगस्त 24 को सायं 5:30 बजे के दौरान देवलोक गमन हो गया है । इस दुखद घटना से नगर में शोक व्यक्त हैं इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों का आना जाना शुरु हो गई हैं।
जिनका अन्तिम संस्कार 27 अगस्त मंगलवार को किया जाएगा। नागरिकों ने ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को शांति एवम परिवार जनों को इस असहनीय पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।



