मध्य प्रदेश

चंडी माता मंदिर में विराजीं मां महाकाली, दर्शन के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान। शारदीय नवरात्र पर्व पर उमरियापान स्थित चंडी माता मंदिर में इन दिनों भक्ति और आस्था की बयार बह रही है । मंदिर परिसर में बने पंडाल में मां महाकाली की विशाल प्रतिमा विराजित की गई है । विधि-विधान से माता की पूजा-अर्चना की जा रही है । मां महाकाली के दर्शन और पूजन के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंच रहे हैं। स्थानीय भक्तों के साथ ही आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु माता के दर्शन करने आ रहे हैं ।
नवरात्र के दौरान मंदिर में प्रतिदिन सुबह से ही भक्तों की आवाजाही शुरू हो जाती है, जो देर शाम तक जारी रहती है । शाम को आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर मां महाकाली की आराधना करते हैं । आरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठता है और वातावरण भक्तिमय हो जाता है ।
वहीं, श्रद्धालुओं द्वारा प्रतिदिन प्रसाद वितरण भी किया जा रहा है । नवरात्र पर्व के चलते चंडी माता मंदिर में विशेष उत्साह और उल्लास का माहौल है । मां महाकाली के दर्शन कर श्रद्धालु सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना कर रहे हैं ।

Related Articles

Back to top button