मध्य प्रदेश

बीईओ के औचक निरीक्षण में मढ़िया स्कूल मिला बंद

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी द्वारा आए दिन कहीं ना कहीं स्कूल का निरीक्षण किया जा रहा है जब वह गुरुवार को शा. माध्यमिक शाला मढ़िया का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूल समय से पहले 4.15 बजे बंद मिली।
स्कूल के आसपास खेल रहे विद्यार्थियों ने बीईओ को बताया कि प्रतिदिन मास्साब चार बजे से पहले स्कूल बंद करके चले जाते हैं। बीईओ के द्वारा कठोर अनुशात्मक कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा गुरुवार को ग्राम मढ़िया पहुंचकर माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया तो स्कूल समय से पूर्व 4.15 बजे बंद मिला । स्कूल में पदस्थ शिक्षक जितेश अहिरवार एवं दो अतिथि शिक्षक समय से पूर्व शाला बंद करके चले गए थे।
इस पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि शिक्षक जितेश अहिरवार एवं दोनों अतिथि शिक्षकों के विरुद्ध कठोर अनुशात्मक कार्रवाई की जाएगी। तीनों को कारण बताओं नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button