स्व-गणना को लेकर प्रशासन सक्रिय: एसबीआई शाखा पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी ने किया जागरूक

सिलवानी। नगर में स्व-गणना अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी हर्षल चौधरी ने नगर की एसबीआई शाखा पहुंचकर वहां उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्व-गणना पूर्ण करने के संबंध में आवश्यक जानकारी दी।उन्होंने सभी उपस्थित जनों से आग्रह किया कि निर्धारित लिंक पर जाकर स्वयं अपनी स्व-गणना शीघ्र पूर्ण करें। साथ ही अपने आसपास के परिचित परिवारों एवं नागरिकों को भी इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें स्व-गणना करने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार पर भी जोर दिया, ताकि अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल सके।प्रशासन की ओर से समस्त पत्रकार साथियों एवं सिलवानी के प्रबुद्ध नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे स्वयं स्व-गणना पूर्ण करें तथा समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें, जिससे यह अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।



