शराब की अवैध बिक्री हो बंद, प्रस्तावित जगह पर ही बने बस स्टैंड को लेकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन
मुख्यमंत्री के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, पुलिस बल भी रहा मौजूद
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । बम्हनी, मडेरा कॉलोनी, बनेहरी और शुक्ल पिपरिया गांव में शराब की अवैध पैकारियों बन्द हो।बम्हनी की शासकीय भूमि पर ही प्रस्तावित बस स्टैंड का निर्माण हो।उक्त मांगों को लेकर ग्रामीणों ने बनेहरी गांव में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम उमरियापान नायब तहसीलदार संदीप सिंह को ज्ञापन सौंपा।हालांकि थाना प्रभारी एसराज पिल्लई ने ग्रामीणों को गांव में शराब की अवैध पैकारियाँ बन्द कराने का आश्वाशन भी दिया है। पैकारियाँ चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही।समाजसेवी चंद्रकांत चन्दू चौरसिया सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इन गांवों में शराब की अवैध पैकारियाँ शुरू होने से आये दिन माहौल खराब होता है।लड़ाई झगड़े भी होते है।उन्होंने कहा कि बम्हनी गांव में प्रस्तावित उमरियापान बस स्टैंड को साल 2016-17 में प्रशासनिक अधिकारियों ने शासकीय भूमि को चिन्हित किया था। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा चिन्हित भूमि पर ही बस स्टैंड का निर्माण कार्य हो। इस मौके पर उपसरपंच मकरंद काछी, समाजसेवी सुशील कोरी, रमेश उरमलिया, अजय बैरागी, अवधेश पटेल, राकेश पटेल, रविन्द्र साहू, सोनू चौधरी, दिलीप बाजपेयी, अंगद पटेल, भिल्ला पटेल, शिवचन्द पटेल, रामफल, आरती, सरस्वती, सुभद्रा, अनीता, रामप्यारी, अनिल, अनुज, सहित अन्य लोंगो की उपस्थिति रही।वहीं सुरक्षा व्यवस्था में थाना प्रभारी एसराज पिल्लई पुलिस बल के साथ तैनात रहे।



