मध्य प्रदेश

शिक्षा का स्तर सुधारने प्रशासन के अभियान में मीडिया का सहयोग जरूरी : एसडीएम मिश्रा

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के नवाचार से जिले भर में शिक्षा का स्तर सुधारने की विशेष मुहिम चल रही है। जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे है।
इसी तारतम्भ में बेगमगंज तहसील के सभी शासकीय स्कूलों में एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा भी इसी तरह का अभियान चलाकर बाकायदा विद्यार्थियों की कक्षा में पहुंचकर संबंधित विषय के संबंध में पढ़ाते हुए उन्हें मार्गदर्शन दिया जा रहा है।
प्रशासन के इस पुनीत अभियान में मीडियाकर्मियों से भी सहयोग की अपेक्षा करते हुए एसडीएम सौरभ मिश्रा ने नववर्ष मिलन समारोह कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी मीडियाकर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि वह भी अपने- अपने स्तर से शिक्षा का स्तर सुधारने एवं वार्षिक बोर्ड परीक्षा में क्षेत्र के विद्यार्थियों को टॉप टेन लिस्ट में स्थान दिलाने के लिए सहयोग करें।
शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय की सभा घर में एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा मीडिया क्षेत्र से जुड़े प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकारों की बैठक लेते हुए विभिन्न विषय पर चर्चा के साथ तहसील के तीन पीएमश्री विद्यालय शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल बेगमगंज , शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल तुलसीपार एवं शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल पड़रिया राजाधार पहुंचकर औचक निरीक्षण के साथ कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों को संबंधित सब्जेक्ट में पढ़ाई करने के अनुभव को साझा करते हुए बताया कि इससे शिक्षकों एवं विद्यार्थियों में जागरूकता आई है।
उन्होंने बताया कलेक्टर के इस नवाचार से जिले भर में शिक्षा का स्तर सुधारने की पहल बढ़ रही है। बैठक में पत्रकारों द्वारा नगर में जगह-जगह फूटी पाइप लाइन से पेयजल सप्लाई का मुद्दा एवं ग्राम मोदकपुर में बिना डिग्री का डॉक्टर भगवान दास लोधी के द्वारा कलेक्टर के निर्देश पर उसके फर्जी क्लिनिक सील होने के बावजूद भी पीछे से क्लीनिक संचालित किए जाने और जटिल रोगों से संबंधित मरीजों को भर्ती करके उनका इलाज करने का मुद्दा उठाते हुए उक्त अनरजिस्टर्ड डॉक्टर सहित करहोला में इसी तरह उपचार कर रहे अनरजिस्टर्ड के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात पर एसडीएम मिश्रा ने कहा निश्चित ही उक्त फर्जी डॉक्टर भगवान दास लोधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी। वहीं पिछले 6 माह से मड़िया डेम का जलभराव होने से बेगमगंज बेरखेड़ी बीना नदी का पुलबंद होने से बेगमगंज – हैदरगढ़ -विदिशा मार्ग बंद होने , वहीं नवनिर्मित संजीवनी क्लिनिक खोले जाने, गीता भवन के लिए स्थान चयन सहित नगर एवं क्षेत्र की अन्य समस्याओं पर बिंदुवार चर्चा करते हुए सुझाव के साथ उनके निराकरण किया जाने की बात एसडीएम सौरभ मिश्रा द्वारा की गई।
इस अवसर पर प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रायः सभी पत्रकारगण में सईद नादां, बिट्टू यादव, शब्बीर अहमद, शरद शर्मा, हरि साहू, मनोज गुप्ता, राशिद मीर , राजीव दुबे, मुकेश पाटकर, शानू रैकवार, आकाश गोहिल , विशाल शिल्पकार, अमजद खान, गोविंद गोलू कुंडरिया, राहुल अहिरवार मौजूद थे।
जिन्होंने सामाजिक सरोकार से संबंधित नगर एवं क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों को उठाते हुए उनके निराकरण होने के संबंध में सुझाव दिए।

Related Articles

Back to top button