पर्यावरणमध्य प्रदेश

नर्मदा समिति एवं स्मार्ट सिटी के सदस्यों ने देवताल सहित मदन महल पहाड़ी पर लगाये हरे भरे पौधे

पर्यावरण सुरक्षा एवं लोंगो में जागरूकता का दिया संदेश
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में प्राकृतिक सुरक्षा एवं पर्यावरण सुरक्षा बनाये रखने को लेकर गुरुवार की सुबह जन सहयोग से पौधारोपण जन अभियान से कई प्रकार के पौधों का पौधारोपण कराया!
नर्मदा समिति के सचिव सुनील धगत ने बताया कि गुरुवार की सुबह सभी सदस्यों के सहयोग एवं नर्मदे समिति एवं स्मार्ट सिटी के संयुक्त तत्वाधान में देवताल, मदन महल पहाड़ी पर पौधारोपण किया गया। सहयोग नर्मदे समिती के सचिव सुनील धगट के द्वारा पर्यावरण सुरक्षा की शपथ लेते हुये उपस्थित सभी पर्यावरण प्रेमियों को दिलाई।
इस कार्यक्रम के दौरान प्रेरणा दायक कावड़े स्मार्ट सिटी, पर्यावरण अधिकारी द्वारा सभी को पौधे लगाने की विधि से अवगत कराया एवं सभी ने मिल कर पौधे लगाये।
इस दौरान डॉ आशुतोष श्रीवास्तव डीन कृषि विद्यालय जबलपुर के द्वारा पौधारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुये नर्मदे समिति के सभी सदस्यों ने पौध रोपित किए।
सबसे ज्यादा फलदार पौधों का रोपण किया गया!
कुंभी, हलदू, आंवला, सीताफल, मुनगा, गुलमोहर, काला एवम सफेद सिरिश सहित देशी प्रजाति के 50 से 55 पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर डॉ धीरेंद्र खरे, डीम फैकल्टी JNKVV, डॉ अतुल श्रीवास्तव, डीन, कृषि इंजीनियरिंग महाविद्यालय, अजीत श्रीवास्तव, शुभांगी धगट, कल्पना धगट, जैसमीन श्रीवास्तव, संजीव सभलोक, सुधीर मेहता, श्याम अवस्थी, विनोद खंडालकर, पुरुषोत्तम मिश्रा, प्रकाश नेगांधी, प्रमोद गौर, तपन बड़कुल, राकेश शुक्ला, दीपेंद्र निगम, अम्लेंद्र रजक, सौरभ राठौर, राशि राठौर, सुधा मेहता, वसंत जामटे, यूबी अंबस्थ , विवेक सेलट, ओमप्रकाश नेमा, ओमप्रकाश ठाकुर, अभय मोघे एवम अन्य सदस्य उपस्थित सदस्यों ने पौधारोपण किया। सभी को सुनील धगट द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया। विशेष सहयोग अमर एवम स्मार्ट सिटी के साथियों ने दिया।

Related Articles

Back to top button