ग्रामीणों को आवास न मिलने से परेशान, स्वीकृति होने के बाद भी रह गए वँचित, शिकायत कर एसडीएम से की मांग

ग्राम भाटादौन का मामला
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के सिहोरा तहसील एवं जनपद पंचायत सिहोरा अंतर्गत आने वाले ग्राम भाटादौन का मामला पहुंचा मंगलवार को जन सुनवाई में!
पीड़ित परिवार के सदस्यो ने अपनी आप बीती मीडिया को बताई। सिहोरा तहसील में मंगलवार जन सुनवाई के दिन भाटादौन निवासी विनोद कुमार पिता बटटी लाल बर्मन ने बताया कि मध्यप्रदेश सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मेरे पुत्र संदीप बर्मन के नाम से स्वीकृत तो हुआ था लेकिन इसका लाभ किसी अन्य को दे दिया गया! और मैं विधानसभा चुनाव के पहले से परेशान हो रहा हूँ जब भी इस समस्या की बात करने जनपद पंचायत सिहोरा व तहसील कार्यालय आता था तो कह दिया जाता था अभी आचार संहिता लगीं हुई है जब ये समाप्त हो जाये तब आना!
क्या वर्ष 2020-2021 में प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता पाने के लिये इतने चक्कर लगाने पड़े या फिर विभाग द्वारा कर्मचारी ने जियो ट्रैकिंग के माध्यम से उसी परिवार के मिलते जुलते सदस्यों को लाभ प्रदान कर दिया गया?
पीड़ित को जब इसकी जानकारी लगीं तो उसने कई बार प्रयास किया लेकिन निराश हो घर वापिस लौट जाता था! लम्बे समय के बाद पीड़ित ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सिहोरा को मंगलवार को जन सुनवाई में लिखित आवेदन पत्र देकर ये मांग रखी है कि मेरे पुत्र संदीप बर्मन के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना वर्ष 2020 -2021 में स्वीकृति हुआ था! लेकर वह लाभ मुझे न देकर अन्य को दे दिया गया!
पीड़ित ने ये भी बात रखी कि मेरी समग्र आईडी और नाम वल्दीयत जब अलग अलग थीं तो फिर वह लाभ अन्य को कैसे मिल गईं मुझे पता नहीं चला!
इनके नाम से दे दिया गया प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ – पीड़ित ने बताया कि शासन द्वारा विधिविधान से प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अन्य सदस्य चमन लाल पिता बटटी बर्मन को हितग्राही का पूर्ण लाभ पूरी किस्तों के साथ दे दिया गया है!
स्थानीय प्रशासन से लगाई गुहार – आवेदक विनोद कुमार बर्मन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलने की गुहार लगाई! साथ ही मेरे पुत्र संदीप बर्मन के नाम प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृति हुई थीं उसे जांच कराकर मेरा निराकरण किया जाये!
जनपद पंचायत सिहोरा कार्यपालन अधिकारी का कहना – प्रधानमंत्री आवास योजना पूरे जिले में एक समान हितग्राहियो को व्यावस्थित कर प्रदान की गईं थीं! आज आवेदक ने ऑफिस में आकर मुझसे अपनी समस्या बताते हुये बात रखी है जिला अधिकारी के निर्देश पर अगर कोई कार्यवाही होती है तो मैं इस पर जांच कराकर प्रतिवेदन उनके समझ प्रस्तुत करुँगा।



