2 करोड़ 16 लाख की लागत से डिवाइड सौंदर्यकरण का विधायक ने किया भूमि पूजन

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा। मंगलवार को क्षेत्रीय विधायक चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने नगर परिषद पलेरा के द्वारा थाना तिगेला से कॉलेज तक डिवाइडर तथा रेलिंग निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर आधार शिला रखी। उक्त भूमि पूजन कार्यक्रम तहसील के सामने किया गया।
विधायका चंदा सुरेंद्र सिंह गौर ने कहा कि नगर पालिका पलेरा के साथ-साथ समूचे खरगापुर विधानसभा के साथ अपने क्षेत्र के विकास के लिए एवं नगर पलेरा में जो भी समस्याएं सामने आ रही हैं उन्हें शीघ्रता से दुरुस्त करने का कार्य तथा लोगों की मांगों के अनुसार विकास कार्य करने के लिए मैं तैयार हूं।
कार्यक्रम में नगर पालिका पलेरा की अध्यक्ष गायत्री विनोद वर्मा के साथ समस्त वार्डो के पार्षद नपा सीएमओ दिलीप कुमार पाठक, उपयंत्री राजवीर भदोरिया, ठेकेदार आकाश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता तथा जनमानस उपस्थित रहा।



