मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विधायक रामपालसिंह ने तैयारियो का जायजा

सिलवानी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कल 22 मार्च को लगभग 3.30 बजे सिलवानी के ग्राम चंदपुरा (खमरिया ) आगमन होगा।
शुक्रवार को दो पक्षों में हुए विवाद में हुई एक की मौत और घायलों के पीड़ित परिवार वालो से मिलेंगे सीएम शिवराजसिंह।
ज्ञातव्य है कि रायसेन के सिलवानी थाना क्षेत्र के खमरिया पौड़ी में विवाद के दौरान घायल लोगों को हमीदिया अस्पताल भी देखने पहुंचे थे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान।
प्रशासन मुख्यमंत्री के दौरे की तैयारी में लगा हुआ है। क्षेत्रीय विधायक एवं पूर्व लोक निर्माण मंत्री ठाकुर रामपाल सिंह ने पुनः सोमवार को ग्राम चंदपुरा मे आदिवासी पीड़ित परिवार से मुलाकात की व संबल दिया एवम कल माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी के चंदपुरा आगमन के सम्बन्ध मे कलेक्टर अरविन्द कुमार दुबे व पुलिस जिला अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल एवं जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान कल हेलीकॉप्टर से आएंगे। हेलिपैड एवं अन्य व्यवस्थाओं की व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही है।

Related Articles

Back to top button