MP 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल बदला, हिंदी समेत कई विषयों की तारीखें शिफ्ट

भोपाल । मध्यप्रदेश माध्यमिक शिवा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल में दोनों कक्षाओं की परीक्षा की तारीखों के साथ कुछ विषयों के क्रम में भी बदलाव किया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को संशोधित कार्यक्रम तुरंत विद्यार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।
हुन प्रमुख विषयों की बदली तारीखें संशोधित टाइम टेबल के अनुसार 10वीं कक्षा का हिंदी का पेपर, जो पहले 11 फरवरी को प्रस्तावित था, अब 6 मार्च 2026 को होगा। इसी तरह 12वीं के उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी की जगह अब 6 मार्च को आयोजित की जाएगी। 12वीं का हिन्दी का पेपर 7 फरवरी की बजाय 7 मार्च 2026 को होगा। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक आयोजित होंगी।
स्कूलों को तुरंत सूचना देने के निर्देश-बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित टाइम टेबल को नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक समूहों के माध्यम से तुरंत प्रसारित किया जाए। पूरा टाइम टेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।



