मध्य प्रदेश

रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों से कराया नियमों का पालन तो कहीं दिखी गंगा जमुनी तहजीब

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भाई बहन के अटूट प्यार का बंधन रक्षाबंधन गंगा जमुनी तहजीब के लिए तो जाना ही जाता है लेकिन इस बार कुछ ऐसा देखने को मिला कि जहां गंगा जमुनी तहजीब के नजारे देखने को मिले वहीं कुछ बहनों ने अपने बाइक चालक भाइयों को नियमों का पालन भी कराने की सीख दी।
न्यायालय विभाग रायसेन में कार्यरत एक हिंदू बहन जहां अपने मुस्लिम भाई को राखी बांधकर गंगा जमुना तहजीब की मिसाल पेश करती नजर आईं वहीं ग्राम खमरिया कला सुल्तानगंज के अंतर्गत अनोखी पहल एक बहिन ने रक्षाबंधन पर अपने भाई को हेलमेट देकर उसे यातायात नियम के पालन करने की कसम खिलाई।
बनगांव जिला दमोह से एक भाई सुल्तानगंज क्षेत्र के खमरिया कला मोटरसाइकिल से बिना हेलमेट लगाए राखी बंधवाने के लिए आए बहन ने जाते समय हेलमेट देकर हमेशा हेलमेट लगाने की सीख दी।

Related Articles

Back to top button