राष्ट्रीय बाल आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो करेंगे खमरिया में घायल बालक एवं परिजनों से मुलाकात

सिलवानी। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सिलवानी तहसील के ग्राम खमरिया की घटना में संज्ञान लेते हुए आयोग राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो सोमवार को ग्राम खमरिया पहुँच कर घायल बालको एवं उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो सोमवार को प्रात: 9 बजे विदिशा से सिलवानी तहसील के ग्राम खमरिया पहुचेंगे। वहाँ शुक्रवार की घटना में घायल हुए बच्चों और उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे।
ज्ञातव्य है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने रविवार को हमीदिया हॉस्पिटल पहुंच घायल बालको से मुलाकात की थी। शुक्रवार की शाम को खमरिया में दो गुटों में विवाद हुआ था, इस विवाद के दौरान गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई । घटना में 40 से अधिक लोग घायल हुए थे, जिनका भोपाल के हमीदिया हॉस्पिटल और उदयपुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कर चुके घायलों से मुलाकात।
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो खमरिया में मुलाकात के बाद भोपाल पहुँचेगे। रात्रि 7:30 बजे हवाई मार्ग से नईदिल्ली रवाना होंगे।




