टेक्नोलॉजीमध्य प्रदेश

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाया गया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष-दिवस मनाया गया। प्राचार्य राजेन्द्र श्रीवास्तव ने बताया कि दरअसल भारत के चंद्रयान-3 मिशन ने 23 अगस्त, 2023 को चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की सुरक्षित और साफ्ट लैंडिंग पूरी की थी। साफ्ट लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर की सफल तैनाती की गई। लैंडिंग साइट का नाम ‘शिव शक्ति’ पाईंट (स्टेशन शिव शक्ति) रखा गया। इसके साथ ही 23 अगस्त को ‘‘राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस’’ घोषित किया गया। विभिन्न वर्किंग माॅडल के माध्यम से बताया कि किस प्रकार पृथ्वी से चन्द्रमा की साफट लैण्डिंग कराउ गई । इस प्रकार चंद्रमा के दक्षिणी धुव्र पर उतरने वाला भारत विश्व का एक मात्र देश बन गया। चन्द्रयान -3 माॅडल के माध्यम से उसके विभिन्न हिस्से किस प्रकार कार्य करते है यह सिखाया गया। चन्द्रमा की विभिन्न कलाए एवं विशेसताओं, सौर मण्डल के विभिन्न ग्रहो गतियाॅं की विशेषताओं एवं सिद्वान्तो को प्रायोगिक रुप से कर के सिखाया गया।
आपको बता दें, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अब तक 432 विदेशी उपग्रहों को लान्च किया हैं,
इस अवसर पर छात्राओं के समक्ष पृष्ठ मांज प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को प्राचार्य द्वारा ट्राफी वितरित की गई ।
छात्रों ने कार्यक्रम की प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए बताया कि ऐसे कार्यक्रम से हमें विज्ञान को समझाने और उसकी गहराई का अनुभव से विज्ञान की प्रवृत्ति को बढावा मिलता है।

Related Articles

Back to top button