मध्य प्रदेश
नवागत थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने पलेरा थाने की कमान संभाली

अपराधों पर कसा जाएगा शिकंजा: टीआई
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । नवागत थाना प्रभारी मनीष मिश्रा ने पलेरा थाने का पदभार संभाला थाना प्रभारी बोले अवैध शराब, जुआ सट्टा सहित माफियाओं पर कड़ा शिकंजा कसा जाएगा, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा की दृष्टि से समय सीमा में रात्रि गश्त लगाई जाएगी, पलेरा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को लेकर बोले चोरों बदमाशों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी आपराधिक गतिविधि जहां भी पाई जाएगी कड़ी कार्यवाही होगी महिलाओं की सुरक्षा एवं महिला अपराध पर अंकुश लगाया जाएगा, आगामी त्यौहार आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाने अपील की है।



