मध्य प्रदेश
जाये तो जाये कहां, तिराहे पर भरा पानी, आना जाना हुआ बाधित

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । गौरझामर से करीब तीन किलोमीटर दूर मढी जमुनिया गांव से गौरझामर आने व बहेरिया तथा सीरी रामपुर रानगिर जाने वाले तिराहे पर बरसाती पानी का अत्याधिक जमाव होने से तालाब जैसी स्थिति बन गई है इससे आवागमन मे लोगो को वाहन निकालने व पैदल आने जाने मे भारी परेशानी का सामना करना पड रहा है बरसाती पानी का माकूल बन्दोबस्त व निकास नही होने अथवा पानी के लिए पक्की नाली नही बनाने से यह गम्भीर समस्या हर साल बरसात के समय ही पैदा होती है लोगो ने तिराहे पर ऊचाई बढाने व वहा पर एक पुलिया बनाये जाने की मांग की है।



