मध्य प्रदेश

नवनिर्वाचित सांसद आशीष दुबे का नगर मझौली में प्रथम आगमन पर हुआ स्वागत

रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । जबलपुर संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद आशीष दुबे का मझौली में प्रथम नगर में आगमन हुआ, सिहोरा रोड पेट्रोल पंप से लेकर पोला तिराहा तक कार्यकर्ताओं द्वारा मंच लगाकर जोरदार फूलों से स्वागत किया गया। साथ में पाटन विधायक अजय विश्नोई, पूर्व विधायक निलेश अवस्थी, जिला ग्रामीण अध्यक्ष रानू तिवारी, मदन साहू, राजेंद्र चौरसिया, शरद जैन, मनोरंजन राय, अमन साहू, सूर्यकान्त कोस्टा पार्टी के छोटे बड़े सभी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

Related Articles

Back to top button