मध्य प्रदेश

सिहोरा में नवमनोनीत पार्षदों का सम्मान, विकास को लेकर जताई गई उम्मीदें

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सिहोरा नगर में हाल ही में मनोनीत पार्षदों का जैन समाज खितोला, सिहोरा की ओर से समाजसेवी अनिल जैन खितोला द्वारा सभी नवमनोनीत पार्षदों का स्वागत करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।
सम्मानित किए गए पार्षदों में सत्यप्रकाश खरे, आलोक जैन, विनोद गुप्ता, गीता तिवारी, अमित खत्री एवं संकेत पांडे शामिल रहे । इस अवसर पर अनिल जैन ने आशा व्यक्त की कि नवमनोनीत पार्षदों के नेतृत्व में सिहोरा नगर के विकास को नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सिहोरा नगर में अभी तक एक सुसज्जित सार्वजनिक लाइब्रेरी एवं सभी आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्टेडियम का अभाव है, जिससे युवाओं एवं विद्यार्थियों को आवश्यक संसाधन नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में इन मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था अत्यंत आवश्यक है।
जैन समाज खितोला की ओर से अपेक्षा जताई गई कि पार्षदगण नगर की इन आवश्यकताओं पर प्राथमिकता से ध्यान देते हुए शीघ्र ही लाइब्रेरी, आधुनिक स्टेडियम एवं अन्य जनसुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
अंत में उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पार्षद जनहित को सर्वोपरि रखते हुए सिहोरा नगर को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । जैन समाज खितोला, सिहोरा की ओर से सभी पार्षदों को उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल हेतु पुनः शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Related Articles

Back to top button