देश विदेशमध्य प्रदेश

NIA Police Station MP : भोपाल में खुला NIA का प्रदेश पहला थाना

भोपाल। मध्य प्रदेश में आतंकी गतिविधियों (terrorist activities) को रोकने के मकसद से राष्ट्रीय जांच एजेंसी राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA Police Station MP) ने एक नई पहल की है। मध्य प्रदेश में राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Agency) ने अपना स्थायी ठिकाना बना लिया है। एजेंसी (NIA) का भोपाल में जहांगीराबाद में थाना खोल दिया गया है।
प्रदेश सरकार ने इस संबंध में औपचारिक रूप से अधिसूचना जारी कर दी है। इस थाने का कार्यक्षेत्र पूरा मध्यप्रदेश (entire Madhya Pradesh) रहेगा।
इस थाने की स्थापना से एनआईए और मध्यप्रदेश पुलिस को तालमेल बेहतर बनाने के साथ ही राज्य में अपनी गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी। मध्यप्रदेश सरकार के गृह विभाग ने औपचारिक रूप से अधिसूचना जारी की है। इसमें कहा गया है कि इस पुलिस थाने का नाम राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण यानी राष्ट्रीय जांच एजेंसी पुलिस थाना होगा। फिलहाल इसका पता भोपाल के जहांगीराबाद स्थित ओल्ड क्राइम इन्वेस्टिगेशन विभाग में तीसरी मंजिल होगा।
यह एनआईए का प्रदेश में पहला थाना है। यह थाना केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन होगा। इसमें रिक्त पदों पर नियुक्ति दिल्ली से ही होगी। अस्थायी रूप से यह थाना फिलहाल जहांगीराबाद में रखा गया है। एनआईए को राज्य सरकार की ओर से जब जमीन मिलेगी, तब अलग थाना बनाने का काम शुरू हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button