धार्मिकमध्य प्रदेश

अब हवाई यात्रा का भी लाभ मिलेगा बुजुर्गो को तीर्थ दर्शन योजना में

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : नए साल में होगी हवाई यात्रा प्रारंभ
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी

भोपाल । Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana : बुजुर्गों के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना (Chief Minister Teerth Darshan Scheme) पर बड़ा अपडेट सामने आया है। नए साल 2023 से बुजुर्ग रेल और बस के बाद अब हवाई यात्रा से तीर्थों के दर्शन का लाभ उठा सकेंगे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने इसका ऐलान किया है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj) की घोषणा के अनुरूप मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में अब बस और रेल यात्रा के बाद हवाई यात्रा के द्वारा भी बुजुर्गों को दूरस्थ तीर्थ स्थलों की यात्रा कराई जाएंगी। इसके तहत नए वर्ष में पहवाई तीर्थ दर्शन यात्राएं प्रारंभ होंगी।
मुख्‍यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अप्रैल, 2022 से काशी, विश्‍वनाथ की तीर्थ यात्रा के साथ पुन: प्रारंभ की गई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना प्रारंभ करने वाला देश का मध्यप्रदेश पहला राज्य है। मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को देश के विभिन्न राज्यों ने अपने यहां लागू किया है।
वर्ष 2012 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुजुर्ग नागरिकों के लिए तीर्थ यात्रियों के लिए प्रारंभ की थी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्मों के तीर्थ स्थलों को शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button