मध्य प्रदेशराजनीति

नपा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 4 सितम्बर को

कलेक्टर ने विशेष सम्मेलन की सूचना की जारी
सागर । एमपी के सागर जिले की देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन के खिलाफ 4 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव आएगा। कलेक्टर संदीप जीआर ने इस आशय की सूचना जाती कर विशेष सम्मेलन की सूचना जारी की है।
देवरी नगर पालिका में बीजेपी पार्षदों ने अध्यक्ष के खिलाफ बगावत करते हुए 20 अगस्त को कलेक्टर को एक पत्र इस संबंध में दिया था। जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन के खिलाफ नपा के 15 पार्षदों में से 12 पार्षद शामिल थे। उन्होंने बुधवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर चर्चा की। साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की। कलेक्टर संदीप जीआर ने पार्षदों को मामले में नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Back to top button