मध्य प्रदेश

कोई भी पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन से छूटे नहीं- कलेक्टर


कलेक्टर ने बम्होरी तथा देवनगर में वैक्सीनेशन सेंटर का किया निरीक्षण
सिलवानी। सिलवानी तहसील के बम्होरी तथा गैरतगंज तहसील के देवनगर में कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते हुए वैक्सीनेशन कार्य का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अब तक हुए वैक्सीनेशन की जानकारी ली। साथ ही उपस्थित अधिकारियों, ग्रामीण अमले को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति वैक्सीनेशन से छूटे नहीं।  
कलेक्टर दुबे ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन सुरक्षा कवच है  तथा कोरोना से लड़ाई जीतने का सबसे मजबूत हथियार भी। जिले में चलाए जा रहे वैक्सीनेशन महाअभियान में अठारह वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों का वैक्सीनेशन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अब तक वैक्सीन नहीं लगवाई है उन्हें चिन्हित करते हुए उनका वैक्सीनेशन कराया जाए। ऐसे दिव्यांगजन और वृद्धजन जो टीकाकरण केंद्र तक नहीं आ पा रहे, उनका टीकाकरण उनके घर पर जाकर कराएं।
  कलेक्टर दुबे ने अधिकारियों एवं मैदानी अमले से कहा कि वैक्सीनेशन के संबंध में लोगों को अधिक से अधिक जानकारी प्रदान करें तथा वैक्सीन के फायदों के बारे में बताएं। उन्होंने ग्रामीणों से भी चर्चा करते हुए कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीनेशन करवा लिया है, वे सभी वैक्सीनेशन से छूट हुए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करते हुए सेंटर पर लाकर वैक्सीन लगवाएं। उन्होंने कहा कि समाज एवं परिवार में वैक्सीन को लेकर सकारात्मक वातावरण निर्मित करें। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर अनिल डामोर, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button