धार्मिक
संतान की दीर्घायु के लिए महिलाओं ने रखा संतान सप्तमी व्रत
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया, उमरिया पान
उमरियापान। संतान की खुशहाली और समृद्धि के लिए सोमवार को संतान सप्तमी पर उमरियापान क्षेत्र में भी महिलाओं ने व्रत रखा। भगवान का पूजन अर्चन कर व्रत कथा सुनी। विधि विधान से संतान सांते का पूजन किया गया। पंडित मौजीलाल पौराणिक ने बताया संतान सप्तमी का व्रत महिलाएं अपनी पुत्र की दीर्घायु की कामना के लिए करतीं हैं और जिन महिलाओं को संतान नहीं होती वे संतान की कामना के लिए इस व्रत को रखतीं हैं। मान्यतानुसार इस व्रत के रखने संतान की प्राप्ति होती है और संतान की सभी बाधाएं दूर होतीं हैं। धार्मिक कथाओं में भी इसका वर्णन है। पूजन में विशेषकर चांदी की चूड़ी रखी जाती है जिसका पूजन करने के बाद महिलाएं अपने हाथ में चूड़ी को पहनतीं हैं। समीपी ग्राम पचपेढी, घुघरी, घुघरा, ढीमरखेडा में भी महिलाओं ने व्रत पूजन किया।