स्टेट बैंक लाइफ इंश्योरेंस से मिली परिवार को खुशियां

ब्यूरो चीफ ; शब्बीर अहमद
बेगमगंज । भारतीय स्टेट बैंक शाखा बेगमगंज के ऋणी की दुर्घटना में मृत्यु होने पर ऋण के समय कराए गए बीमा का लाभ मृतक की विधवा को मिलने से परिवार में खुशियां लौट आई हैं।
आपको बता दें कि बीनू दास बैरागी पिता छोटे बीर बैरागी द्वारा जनवरी 2024 में एसबीआई शाखा बेगमगंज से पर्सनल लोन लिया था, जिसका बीमा एसबीआई लाइफ द्वारा किया गया था, लोन लेने के एक माह के भीतर ही बीनू दास की दुर्घटना में मृत्यु हो गई , तब रवि परिहार क्षेत्रीय कार्यालय विदिशा, मनीष जोशी क्षेत्रीय अधिकारी एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एवं रोहिनी सोनी क्षेत्रीय अधिकारी बेगमगंज शाखा की उपस्थिति में, बीमा राशि 12 लाख रुपए का भुगतान लाभार्थी मृतक की पत्नी ज्योति त्यागी पति स्वर्गीय बीनू दास बैरागी ग्राम बम्होरी जिला रायसेन को किया गया।
लाभार्थी ज्योति त्यागी ने एसबीआई शाखा बेगमगंज एवं एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी का धन्यवाद देते हुए कहा कि बीमा राशि दिलवाने में पूरा सहयोग किया एवं बिना किसी परेशानी और दिक्कत के बीमा राशि प्राप्त कराने में सहायता प्रदान की।
क्षेत्रीय कार्यालय से आए मुख्य प्रबंधक रवि परिहार ने बीमा के महत्व ओर विशेषताओ के बारे में बताते हुए कहा की बीमा हर व्यक्ति एवं उनके परिजनों को आर्थिक सुरक्षा के लिए जरूरी है, जीवन का भरोसा नही कब क्या हो जाए, हम व्यक्ति की कमी को पूरा नहीं कर सकते किंतु परिवार और बच्चो को अच्छा जीवन तो दे सकते हैं, जिससे बच्चो की अच्छी शिक्षा एवं परिवार आर्थिक स्थिती से मजबूत हो, में समाज के हर व्यक्ति से अपील करता हुं कि एसबीआई की योजनाओं से जुड़े और उसका लाभ लें।



