तेज आधी तूफान से ओएचई लाईन अचानक टूटी, गोसलपुर सब स्येशन की घटना, सुधार कार्य के लिये कर्मचारी हुये रवाना

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में मंगलवार की शाम 3 बजे के लगभग अचानक से तेज आंधी तूफान से गोसलपुर रेल्वे ट्रैक पर ओएचई लाईन टूट कर गिर गईं! इस दौरान कई गाड़िया मंगलवार को दोपहर 3:00 जबलपुर से कटनी की ओर आने वाली रेल गाड़िया को रोकना पड़ा! इस घटना से ट्रैन में सवार पैसेंजर कई घंटे तक परेशान होते रहे! जब ट्रैन में सवार लोगों को पता चला कि अचानक आए तूफान ने ओएचई विद्युत लाइन टूट गईं जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया था! इस घटना की जानकारी जैसे ही रेल्वे के के उच्च अधिकारियो को लगी! उन्होंने तत्कालीन राहत के लिये दमकल रवाना किया! राहत कार्य के लिये आये कर्मचारियों ने ओएचई विद्युत लाईन को देर शाम बहाल किया! जबलपुर पश्चिम मध्य रेल्वे से प्राप्त जानकारी में पाया गया है कि जबलपुर से कटनी की ओर आने जाने वाली गाड़ियां रेलवे ट्रैक मैं ओएचई लाईन टूट गई थी! ये गोसलपुर के स्टेशन डाउन ट्रैक आवागमन बाधित रहा एवं घटना से परिचालन प्रवाहित एवं विलंबित भी रहा! डाउन ट्रैक की ओर जाने वाली गाड़ियां निम्न प्रकार से हैं – 12295 पिपरिया, 22177 नरसिंहपुर, 22613 विक्रमपुर, 03242 भिटोनी, 02186 मदन महल, 09033 जबलपुर, 12167 जबलपुर, 12149 आधारताल, 12322 देवरी तक बाधित रहा!
सुधार कार्य के बाद पुन :शुचारु की गईं डाउन अप की ओर आवागमन रेल गाड़िया!



