मध्य प्रदेश

प्रस्फुटन समितियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण ग्राम सेमरीकलां में सम्पन्न

रिपोर्टर : प्रियंका गौर
औबेदुल्लागंज। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद नवांकुर योजना अंतर्गत प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के तहत सेक्टर सुल्तानपुर में नवांकुर संस्था सुरभि शिक्षा सेवा समिति द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर सखियों का एक दिवसीय प्रशिक्षण गई ग्राम सेमरीकलां पंचायत भवन में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का शुभारंभ ग्राम सरपंच राजकुमारी सुनील मांगल ने किया पटवारी दिनेश सिंह जाटव, जिला समन्वय कल्याण सिंह राजपूत ब्लॉक समन्वंय निशा बहेकार, नवांकुर अध्यक्ष प्रियंका गौर, परामर्शदाता सिध्दार्थ सिंह चौहान, ग्राम पंचायत सचिव विशाल कीर नगर विकास प्रस्फुटन समिति व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष सचिव व सदस्यगण मौजूद रहे इस दौरान जिला समन्वय कल्याण सिंह राजपूत ने परिषद् के 9 मुख्य विषयों- जल, शिक्षा, नशामुक्ति, स्वास्थ्य, पर्यावरण,स्वच्छता ऊर्जा, कृषि उद्यमिता, सामाजिक समरसता आदि की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button