मध्य प्रदेश

छात्राओं को दिया जा रहा है आत्मरक्षा प्रशिक्षण

सिलवानी । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी की लगभग 100 छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । शासन द्वारा इस प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों में अपनी सुरक्षा के लिए यह प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कराटे कोच इलमा खान द्वारा दिया जा रहा है।
इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य सोनम नामदेव, शिक्षक आजाद राय, राघवेंद्र दुबे, खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button