धार्मिकपर्यावरण

फिर बदलेगा मौसम:उत्तर भारत की सर्द हवाओं से कड़ाके की ठंड-पाले की चेतावनी

अगले 3 दिन मावठे की बारिश, पाले का अलर्ट जारी
रायसेन। शहर में इन दिनों उत्तर भारत में गिर रही बर्फ बारी की वजह से शीत लहर और बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी का मौसम फिर से करवट लेगा।मौसम वैज्ञानिक डॉ सतेंद्र सिंह तोमर के मुताबिक जिले भर में एक बार फिर से शीत लहर चलने से लोगों का कलेजा कंपकंपा उठेगा।मौसम का अलर्ट भी जारी किया गया है कि अगले तीन रोज मावठे की बारिश होने पाला पड़ने की पूरी संभावनाएं व्यक्त की जा रही है।
मौसम विभाग ने एक बार फिर रायसेन जिले के लिए अलर्ट जारी कर दिया है।मौसम विभाग के अफसरों के मुताबिक अगले तीन रोज शीत लहर चलेगा और मौसम कोल्ड-डे रहेगा।मौसम वैज्ञानिक डॉ तोमर के अनुसार सारा दिन कोहरे की चादर से कोल्ड डे भी रह सकता है।उत्तर भारत में पड़ रही बर्फ की वजह से सोमवार सुबह से ही शीत लहर का प्रकोप शुरू हो गया है।जिससे मौसम में हवाओं की नमी घुलने से लोगों को फिर से तेज सर्दी का एहसास होने लगा है।मौसम वैज्ञानिक डॉ एसएस तोमर का कहना है कि कलेजे को कंपकंपा देने वाली सर्दी से फिर से जनजीवन पर विपरीत असर पड़ सकता है।
बारिश की बढ़ी संभावना….
मौसम विभाग के अनुसार आसमान पर हल्के भूरे रंग के बादल छाए हुए हैं। जिससे मावठे की बारिश होने की पूरी संभावना है।जिले में खासकर 29 से 30 जनवरी के बीच बूंदाबांदी की हल्की बारिश हो सकती है।मावठे की बारिश होने से तेज सर्दी पड़ने का दौर फिर से शुरू हो जाएगा।सर्दी का असर 15 फरवरी तक हो सकता है।रविवार सोमवार को सुबह से ही हवा की रफ्तार 6 किमी प्रति घण्टे से बढ़कर 8 किमी प्रति घण्टा हो गई है।

Related Articles

Back to top button