मध्य प्रदेश

एक शाम शहीदों के नाम, गौरझामर में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । नगर में 28 फरवरी शनिवार को एक शाम शहीदों के नाम एक दिवसीय अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन का आयोजन क्षेत्रिय विधायक बृजबिहारी पटैरिया के मुख्य आतिथ्य मे आयोजित किया जा रहा है इसमे विशिष्ट अतिथि के रुप मे पूर्व विधायक सुनील जैन पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजकुमार सिह बरकौटी आदि आमंत्रित है अध्यक्षता सरपंच बबीता विश्वकर्मा कर रही है। गौरझामर मे पहली बार देश के विभिन्न प्रदेशो से लोकप्रिय कवि पधार रहे है आमंत्रित कवियो मे हास्य कवि मुकेश शाडिल्य टिमरनी गौरीशंकर धाकड बरेली श्रृंगार रस कवित्रि संगीता सरल भोपाल श्रीमति नेहा बहल चाहत लखनऊ, अर्जुन सिह चांद गीतकार झांसी उप्र, दिनेश याज्ञिक व्यंग्य कवि एवं गीतकार देवनगर रायसेन, कौशल सक्सेना ओज कवि देवनगर , राजू चौरसिया फिल्मी गीतकार ओज कवि इंदौर, श्रीमति मंजू कटारे ललितपुर, संजय राणा दिल्ली को आमंत्रित किया गया है विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन गौरझामर के पुराना बसस्टेंड स्थित श्री सीताराम पैलेश ( संशोधित स्थान) पर किया गया है आयोजको कुंदन लाल चौरसिया निर्मोही अधिमान्य पत्रकार, संजय जैन संपादक सांची किरण, विजय भारिल्य संपादक सागर संवाद ,व नगर वासियो ने इस विशाल कवि सम्मेलन मे सभी सुधि श्रौता प्रेमियो से अपनी महती व उल्लेखनीय उपस्थिति दर्ज कर इसे सफल बनाने का अनुरोध किया है।

Related Articles

Back to top button