मध्य प्रदेश
मृतक बच्चियों के परिजनों तत्काल चार चार लाख रूपए राशि तत्काल देने आदेश जारी किए

ब्यूरो चीफ भगवतसिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर व पुलिस अधीक्षक श्रुतकीर्ति सोमवंशी को घटना के संदर्भ में खबर लगते ही घटना को बेहद दुखद माना। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने सीएमएचओ और तहसीलदार मोहित जैन को बच्चियों का इलाज के लिए कोई भी कमी ना हो इसके लिए अस्पताल भेजा था, उन्होंनें तत्काल ही प्रशासनिक अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी करते हुए कहा कि इन्हें शासन से मिलने वाली आर्थिक राशि चार-चार लाख रुपए तत्काल ही दी जाए. साथ ही पुलिस को उन चारों बच्चियों के पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं, सुबह करीब 9 बजे तक पोस्टमार्टम हो जाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा के अलावा और भी पुलिस अधिकारी गण जिला अस्पताल पहुंचे थे और परिजनों से जानकारी ली।



