करणी सेना में विस्तार और नियुक्तिया, आनंद प्रकाशसिंह तहसील अध्यक्ष
सिलवानी । रविवार को नगर के विश्वकर्मा गार्डन में करणी सेना की संगठन विस्तार और नियुक्तिया को लेकर महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया।
प्रारंभ में अतिथियों ने कुलश्रेष्ठ महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण किया। बैठक में जिला अध्यक्ष सचिन सिंह, जिला संगठन मंत्री राजकुमार राजपूत, सुनील राजपूत, हेमन्तसिंह राजपूत, शिवराज सिंह राजपूत, शिववू भैया, ऋतिक राजपूत, आदि ने संगठन के उद्देश्यों को बताया और कहा कि आरक्षण का दंश 70 सालो से झेल रहे है। आरक्षण आर्थिक आधार पर होना चाहिए। क्रीमियर आरक्षण में संशोधन होना चाहिए, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित आदि प्रमुख मांगे है।
बैठक में सिलवानी तहसील एवं नगर की कार्यकारणी घोषित की गई जिसमे तहसील अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह राजपूत (मन्नू), नगर अध्यक्ष प्रियांश सिंह राजपूत, संगठन मंत्री महेन्द्र राजपूत, संयोजक गगन राजपूत, सह सचिव अरविन्द राजपूत, उपाध्यक्ष राजप्रकाश सिंह, संगठन मंत्री अर्जुनसिंह, मंत्री वीरेन्द्र सिंह राजपूत, सचिव जयसिंह राजपूत, जसवंतसिंह राजपूत, संरक्षक कमलसिंह राजपूत, सह संयोजक अमनदीप राजपूत, मीडिया प्रभारी नरेश सिंह राजपूत, ग्राम रतनहारी अध्यक्ष रोहित सिंह राजपूत को जिला पदाधिकारियों द्वारा नियुक्ति पत्र सौंप कर बधाई एवं शुभकामनाएं देते संगठन के विस्तार की अपेक्षा व्यक्त की गई।
कार्यक्रम के समापन पर थाना प्रभारी डीपी सिंह कार्यक्रम स्थल पहुंचे और करणी सेना के पदाधिकारियों से मुलाकात की। इस अवसर पर करणी सेना ने पुलिस कर्मी द्वारा अभद्रता पर कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपकर कार्यवाही की मांग की। इस अवसर पर ऋतिक राजपूत, दीपक, महेंद्र राजपूत, श्रयांश राजपूत सहित बड़ी संख्या में करणी सेना सदस्य उपस्थित रहे।



