मध्य प्रदेश

उपसंचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने प्रा शा मंगेली का किया औचक निरीक्षण

विद्यालय को संस्कृतिक कार्यक्रम हेतु दी रंगमंच की सौगात
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l शासकीय प्राथमिक शाला मंगेली मे मध्यप्रदेश शासन के उपायुक्त गौरव पुष्प का औचक आगमन हुआ।
मीनू अनुसार मध्यान्ह भोजन मे कढ़ी चावल के बदले दाल चावल बनने पर असंतोष व्यक्त करते हुए समूह को मेनू अनुसार भोजन बनाने की हिदायत दी।
गौरव पुष्प द्वारा कक्षाओं का भी अवलोकन किया गया एवं बच्चो से हिंदी की किताब पढ़वाई गई, एक दो बच्चे पाठ पढ़ने मे असहज दिखे, जिसमे कक्षा शिक्षक को उक्त बच्चों को अग्रिम पंक्ति पर बैठा कर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
कक्षा पहली एवं दूसरी मे संचालित एफएलएन शिक्षण का अवलोकन कर खुशी व्यक्त करते हुए बच्चों को नगद राशि पुरुष्कार स्वरूप देकर बच्चों का हौसला भी बढ़ाया गया।
शाला प्रभारी सूर्यकांत त्रिपाठी द्वारा गौरव पुष्प से शौचालय मरम्मत एवं रंगमंच निर्माण की मांग की गई जिस पर गौरव पुष्प ने रंगमंच निर्माण हेतु जगह का अवलोकन किया एवं, ग्राम पंचायत सचिव/सरपंच दोनो को कार्य अतिशीघ्र शुरु करने के निर्देश दिये।
इस दौरान पंचायत ग्राम सरपंच संजय दाहिया, सचिव उदय यादव, रोजगार सहायक सचिव अंकित पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव, राजू पटेल, मोहन पटेल, बबीता कोल, चंद्रभान सिंह, बाला पटेल, उदय सिंह सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button