ज्योतिष

12 अप्रैल 2025 को बन रहा है पंचग्रही योग, इन राशियों को मिलेगी कर्ज मुक्ति और सफलता

Astologar Gopi Ram : आचार्य श्री गोपी राम (ज्योतिषाचार्य) जिला हिसार हरियाणा मो. 9812224501
⚜❀┈┉☆…हरि ॐ…☆┉┈❀⚜
🔮 12 अप्रैल 2025 को बन रहा है पंचग्रही योग, इन राशियों को मिलेगी कर्ज मुक्ति और सफलता
HIGHLIGHTS
📍 भगवान राम की पूजा करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं।
📍 हनुमान जी की पूजा करने से दुखों का समूल नाश होता है।
📍 चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।
📝 हर साल चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन मारुति नंदन की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। हनुमान जन्मोत्सव मनाने के लिए मंदिरों में विशेष तैयारियां की जाती हैं। हनुमान जन्मोत्सव के दिन रामचरितमानस, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करना बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। इस दिन जो भी व्यक्ति ऐसा करता है उसके घर-परिवार पर बजरंगबली की खास कृपा बरसती है। इस साल हनुमान जन्मोत्सव का पर्व बहुत ही शुभ योग में बनाया जाएगा। तो चलिए जानते हैं आचार्य श्री गोपी राम से योग और पूजा शुभ मुहूर्त के बारे में।
💮 हनुमान जन्मोत्सव 2025 शुभ योग_
इस साल हनुमान जन्मोत्सव 12 अप्रैल 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन हस्त नक्षत्र, व्याघात योग और शनिवार का शुभ संयोग बन रहा है। हस्त नक्षत्र शाम 6 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। इस दौरान व्याघात योग भी बनेगा, जो रात 8 बजकर 39 मिनट तक है। वहीं इस बार हनुमान जन्मोत्सव शनिवार के दिन है। बता दें कि शनिवार का दिन बजरंगबली की पूजा के लिए समर्पित होता है। ऐसे में शनिवार के दिन हनुमान जन्मोत्सव पड़ना बहुत ही शुभ संयोग है।
⚛️ हनुमान जन्मोत्सव 2025 शुभ मुहूर्त
आचार्य श्री गोपी राम के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि का आरंभ 12 अप्रैल को भोर 23 बजकर 21 मिनट पर होगा। पूर्णिमा तिथि समाप्त 13 अप्रैल 2025 को सुबह 5 बजकर 51 मिनट पर होगा। हनुमान जन्मोत्सव की पूजा के लिए पहला मुहूर्त 12 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 34 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक है। इसके बाद दूसरा मुहूर्त शाम को 6 बजकर 46 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 8 मिनट तक रहेगा।
🪐 हनुमान जन्मोत्सव 2025 पर बन रहे हैं ये दुर्लभ संयोग
12 अप्रैल 2025 को हनुमान जन्मोत्सव के दिन मीन राशि में सूर्य, बुध, शुक्र, शनि और राहु का संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में पंचग्रही योग कहा जाता है। यह योग अत्यंत दुर्लभ माना जाता है और जब यह किसी शुभ तिथि, जैसे कि हनुमान जन्मोत्सव, पर पड़ता है, तो उसका प्रभाव कई गुना अधिक होता है।
🔯 इस पंचग्रही संयोग के साथ-साथ अन्य राजयोग जैसे-बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग, मालव्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण योग भी बन रहे हैं। इन सभी योगों का सम्मिलित प्रभाव जीवन में शुभता, सफलता और ग्रह दोषों से मुक्ति का संकेत देता है।
💁🏻‍♀️ इन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा
🐑 मेष राशि : हनुमान जयंती का दिन मेष राशि के जातकों के लिए शुभ फलदायी सिद्ध होगा. इस दिन आपको किसी विशेष कार्य में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. अपने करीबियों और प्रियजनों का भरपूर समर्थन और सहयोग प्राप्त होगा. हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जो आने वाले दिनों में आपके लिए लाभदायक साबित होगा. इस दिन निवेश के अवसर भी मिलेंगे, जिनसे धन अर्जित करने में सफलता प्राप्त होगी. कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है या हनुमत कृपा से आपके कष्टों का निवारण होगा. इस शुभ दिन पर आसमानी नीला कपड़ा पहनना आपके लिए बेहद शुभ रहेगा.
🦁 सिंह राशि : हनुमान जयंती के अवसर पर सिंह राशि के लोगों को करियर में कोई बड़ा और महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकता है. आपको सावधानीपूर्वक फैसला लेने की आवश्यकता है, क्योंकि यह अवसर आपकी तरक्की के लिए निर्णायक साबित हो सकता है. हनुमान जी की कृपा से आपके पराक्रम और आत्मबल में वृद्धि होगी. आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और परिवार में खुशहाली का माहौल बना रहेगा. आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी. प्रेम जीवन के लिए यह दिन अच्छा कहा जा सकता है. आप अपने लव पार्टनर के साथ महत्वपूर्ण और यादगार समय व्यतीत करेंगे
👰🏻‍♀ कन्या राशि : हनुमान जयंती का दिन कन्या राशि के लोगों के जीवन में अच्छे बदलाव लेकर आने वाला है. नौकरीपेशा लोगों को कुछ नए और आकर्षक जॉब के प्रस्ताव मिल सकते हैं. वर्तमान जॉब में आपका प्रभाव बढ़ेगा और आपके सहकर्मी भी आपका सम्मान करेंगे. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी, लेकिन किसी बड़े निवेश या लेन-देन के मामले में थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आपके यश और कीर्ति में वृद्धि होगी. परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे. इस विशेष दिन पर मैरून रंग आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा.
🏹 धनु राशि : हनुमान जयंती का दिन धनु राशि के लोगों के लिए धन लाभ लेकर आएगा. मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और आर्थिक उन्नति के नए अवसर प्राप्त होंगे, जिससे आपकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सकती है. इस दिन आपके सभी कार्य सफल होंगे और आपको लोगों का सहयोग भी प्राप्त होगा. आपका सोशल नेटवर्क मजबूत होगा. करियर के क्षेत्र में कोई नया काम मिल सकता है या व्यापारी वर्ग को कोई नई डील मिल सकती है. खानपान का विशेष ध्यान रखें, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. बैंगनी रंग आपके लिए भाग्यशाली होगा.
⚱️ कुम्भ राशि : हनुमान जयंती पर कुंभ राशि के लोगों के लिए भी अचानक धन लाभ का योग बन रहा है. धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप पहले से अधिक बचत करने में सक्षम होंगे. इस दिन आपमें नई ऊर्जा का संचार होगा. नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे और आगे बढ़ने में लोगों का सहयोग मिलेगा. किसी बड़े काम या प्रोजेक्ट का प्रस्ताव मिल सकता है, इसलिए सोच समझकर फैसला लें. दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. हरा रंग आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है.
🎉 हनुमान जन्मोत्सव महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि के दिन ही माता अंजनी और वानरराज राजा केसरी के घर हनुमान जी का जन्म हुआ था। इसलिए हर साल इसी दिन धूमधाम के साथ हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस दिन केसरी नंदन के साथ ही भगवान राम और माता सीता की पूजा भी अवश्य करें। सिया राम की पूजा के बिना बजरंगबली की आराधना अधूरी मानी जाती है।

Related Articles

Back to top button