मध्य प्रदेश

सर्दियों में बदला लोगों का खानपान, मिठाई की जगह बढ़ी गजक की बिक्री

सिलवानी । सर्दियों का सीजन शुरू होते ही लोगों के खानपान में भी बदलाव होना शुरू हो गया है। सर्दियों में मिठाई की जगह अब गजक ने ले ली है। गजक को लोग सर्दियों के सीजन में बेहद पसंद करते हैं। सबसे ज्यादा प्रसिद्ध गजक मुरैना की मानी जाती है। लोकल में बनी गजक के बाद लोग भी बाहर से आई पैकिंग वाली गजक को नहीं लेते हैं। मुरैना की गजक की डिमांड देशभर में है। सर्दी में जो भी इसका स्वाद एक बार चख लेता है, वह गजक खाए बिना नहीं रह पाता है। गजक में उपयोग किए जाने वाली तिली और गुड़ का बेजोड़ स्वाद व उसकी तासीर लोगों की इयुनिटी भी बढ़ाने का काम करती है।
दुनियाभर में फेमस है मुरैना की गजक
कुछ समय पहले तक एमपी-यूपी तक ही मुरैना की गजक फैमस थी, लेकिन अब इसकी छाप पूरे देश में हो गई है। अन्य जगह की गजक में वह स्वाद नहीं रहता है।
गजक के फायदे
सर्दियों में गजक औषधि का काम करती है गजक का सेवन अर्थराइटिस(गठिया) बीमारी से बचाता है तिल और गुड़ में मौजूद कैल्शियम हड्डियां मजबूत करता है ऐसे में इसके खाने से कैल्श्यिम की कमी नहीं होती।
गजक के सेवन से लीवर स्वस्थ रहता है गजक में एंटी आक्सीडेंट होने से इयुनिटी बढ़ती है
गजक में आयरन की भी भरपूर मात्रा रहती है, जिससे एनीमिया जैसी बीमारी का खतरा नहीं होता। इसके साथ ही इसके कई फायदे हैं। तिल और गुड़ से बनने वाली गजक से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे सर्दियों में मौसमी बीमारियों से बचा जा सकता है।

Related Articles

Back to top button