पर्यावरणमध्य प्रदेश

घायल कोबरा सर्प की बचाई जान, ईलाज कर छोड़ा गया जंगल में

कटनी में दिखा अजब गजब नजारा
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में जहां आज के दौर में दुनिया में एक तरफ पशु पालक अपने अपने पशुओं की अस्वस्था को लेकर भी इतने सक्रिय नहीं है। अगर पशु कभी बीमार हो जाए तो लोग उसे इलाज कराने चिकित्सालय ले जाने से भी कतराते हैं । आज के कलयुग में देखने को मिलता हैं। अगर हम बात करें सतयुग की तरह तो पशु प्रेमी विगत दिवस शनिवार की दोपहर को सोनी के बगीचे में अचानक हड़कंप मच गया। यहां बच्चों के द्वारा खाली मैदान में क्रिकेट खेलते समय एक विशालकाय जहरीला सर्प (कोबरा प्रजाति ) बुरी तरह पत्थरों और ईंटों से मारा गया था और बच्चों के परेशान करने पर सर्प बुरी तरह क्रोधित होकर एक स्थान पर कई घंटे तक फन फैलाये हुऐ बैठकर स्थानीय लोगों को फुसकारता रहा। इस नजारे को देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गए । मानो सर्प उनको अगाह कर रहा है। इन्हीं दहशत के चलते स्थानीय लोगों ने पशु प्रेमी सर्प मित्र अमिता श्रीवास को सूचना दी। इस सूचना पर तत्काल स्थान पर पहुंचकर पशु प्रेमी अमिता श्रीवास ने बड़ी बहादुरी के साथ सर्प का रेस्क्यू किया और उसे काबू में किया। लेकिन जब सर्प लहू लोहान अवस्था में दिखा तो जिसकी तकलीफ को देखते ही अमिता श्रीवास को संवेदना हुई और पशु प्रेमी एवं सुरेंद्र कुशवाहा, ए एस भदौरिया, जितेंद्र बर्मन की मदद से सर्प को पशु चिकित्सालय ले जाया गया। जहां डॉ गायत्री राज, डॉ अतुल और भाई जान की मदद से सर्प का प्राथमिक उपचार किया गया। उपचार के दौरान बताया गया यह सर्प बहुत ही विषैला तो होता है यह ये बहुत पुराना भी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी बताया कि लगभग 15 से 20 वर्ष से वह एक ही स्थान पर अपना आश्रय बना रखा था। परंतु आज तक किसी को कोई हानि नहीं पहुंचाई। अमिता की इस बहादुरी और दरिया दिली को देखते हुए स्थानीय लोग और कटनी निवासी उसकी प्रशंसा करते थक नहीं रहे। उपचार के बाद कोबरा प्रजाति के इस सर्प को बड़ा गांव के जंगल में सुरक्षित छोड़ा गया।

Related Articles

Back to top button