मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह में 57 जोड़ो ने एक साथ लिए साथ फेरे, वर -वधु ने एक दूसरे को पहनाई वरमाला

मां की ममता देखो बेटी की बिदाई के दौरान झलके पड़े खुशी के आंसू
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री कन्या विवाह निकाह योजना से बेटियों के भाग्य बदल रहे है । देखा जाय तो अगर किसी गरीब परिवार के घर में बैटी जन्म लेती हैं तो उसके पिता को उसके विवाह की चिंता उसी समय से सताने लगती है । लेकिन अब बेटी की चिंता केन्द्र और प्रदेश सरकार कर रही है। देखा जाय तो प्रत्येक वर्ष इन लाखों बेटियों का सामूहिक कन्या विवाह संपन्न हो रहा है। साथ ही ये खुशी खुशी अपना जीवन व्यतीत कर रही है । मुख्यमंत्री कन्या विवाह के दौरान क्षेत्रीय विधायक संतोष बरकडे ने जनपद पंचायत एंव नगर पालिका सिहोरा के सहयोग से ग्राम पंचायत घाट सिमरिया में आयोजित हुऐ सामूहिक विवाह सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रुप में व्यक्त किए।
बैंड डीजे के साथ क्षेत्रीय विधायक ने की बारात की पुष्प वर्षा कर आगवानी- मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक संतोष बरकडे सहित जनपद कार्यायल अतिथियों ने बेटियों के परिजन बनकर स्वयं बारात की आगवानी की। जैसे ही बारात विवाह स्थल के मेन द्वार पर पहुंची सभी ने पुष्प हार पहनाकर वर एंव उनके परिजनों का स्वागत अभिवादन किया।
कन्या विवाह सम्मेलन जनपद पंचायत अध्यक्ष रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री की अध्यक्षता एंव संध्या दिलीप दुबे नगर पालिका अध्यक्ष, जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालक अधिकारी आशा देवी पटले, नगर पालिका सीएमओ शैलेंद्र कुमार ओझा, नगर पालिका उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, दिलीप पटेल जनपद उपाध्यक्ष, राजा मोर, राजेश दाहिया, पुष्पराज सिंह बघेल, अनुपम सराफ, सतीश पटेल, अनंत नौगरहिया, पवन गुप्ता, अंकित तिवारी, रीता शुक्ला, गौरादेवी विश्वकर्मा के विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशा देवी पटले एंव मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिहोरा शैलेन्द्र कुमार ओझा ने सभी अतिथियों का स्वागत वंदन किया।
एक साथ 57 जोड़ो ने लिए साथ फेरे परिणय सूत्र में बंधे जीवन भर एक दूजे के लिए
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में जनपद पंचायत व नगर पालिका क्षेत्र सिहोरा के 57 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे और वधु वर ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई जिनका पूरे विधि विधान के साथ मण्डप कलश के बीच पंडितों ने विवाह संपन्न कराया। सभी जोड़ों को जहां उपहार स्वरूप विधायक के द्वारा साड़ी भेंट की तो वहीं जिला पंचायत सदस्य मोनू पुष्पराज सिंह बघेल ने सभी जोड़ों को पानी का थर्मस भेंट किया। इसी तरह अन्य जनप्रतिनिधियों के द्वारा उपहार भेट किए गए। इस योजना में प्रत्येक जोड़ें के लिए कुल 49000 हजार रुपये की राशि चैक के रूप में बेटियों के खाते में उपलब्ध होगी हैं।
कन्या विवाह समारोह में जनपद सदस्य धर्मेन्द्र सिंह ठाकुर, पूजा बरकडे, दीनानाथ पटेल, मंजू प्रमोद गौतम, सरपंच के के दुबे, घाटसिमरिया सरपंच ज्योति सुनील कुमार, उप सरपंच प्रदीप चौबे के साथ साथ जनपद सदस्य, सरपंच, सचिव एंव गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। आयोजन को सफल बनाने में जनपद पंचायत सिहोरा से सतीश अवस्थी, रामचरण पटेल, अपूर्वा सिंह, दीपक श्रीवास्तव, बिनोद तिवारी, राजकुमार तिवारी, संतोष पठारिया, के के पटेल, सचिव प्रमोद पांडे, सबल सिंह बागरी, प्रदीप यादव, प्रहलाद पांडे, अनिल दत्त तिवारी, नर्मदा दुबे आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button