मध्य प्रदेश

बंदूक की नोक पर नाबालिग को अगवा करने वाला आरोपी गिरफ्तार

घटना में प्रयुक्त कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त
रिपोर्टर : मधुर राय
बरेली | रायसेन जिले के बरेली नगर में नाबालिग लड़की को कट्टे की नोक पर अगवा करने की कोशिश करने वाले आरोपी देव पूर्बिया को पुलिस ने 14 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से एक कट्टा, एक जिंदा और एक खाली कारतूस व स्विफ्ट कार MP 04 ZL 1887 को जब्त किया है। आरोपी को बरेली सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कर जेल भेज दिया गया।
नगर के किनगी रोड पर मंगलवार की रात्रि 8 बजे मंदिर जा रही नाबालिग को कट्टे की नोक पर अगवा करने की कोशिश की गई । विरोध करते हुए नाबालिग ने शोर मचाया। इस दौरान आसपास के युवाओं ने नाबालिग को बचाया। आरोपी हवाई फायर करते हुए भाग निकला था। घटना की जानकारी पीड़िता ने परिजन को दी तो वे थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी के खिलाफ अपहरण और प्राण घातक हमला करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। नगर के लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए एसडीएम संतोष मुदगल को ज्ञापन सौंपा था। आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की गई थी।

Related Articles

Back to top button