मध्य प्रदेश

मां शारदा विद्यालय में बाल मेले का आयोजन

सिलवानी। मां शारदा विद्यालय में 14 नवंबर को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के अवसर पर बाल मेले का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य मदन रघुवंशी ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण करके किया।
मेले में विद्यालय के सभी शिक्षकगण तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों ने स्थानीय संसाधनों के आधार पर विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए, जिनमें खाने-पीने की सामग्री, खेल-कूद से जुड़े उपकरण एवं हस्तनिर्मित वस्तुएं प्रमुख रहीं। छात्रों द्वारा लगाए गए इन स्टॉलों से खरीददारी शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा उत्साहपूर्वक की गई।
कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया गया। पूरे समय विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण और स्नेहभरा माहौल बना रहा। प्राचार्य रघुवंशी ने बच्चों की रचनात्मकता और नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button