देश विदेश

PM Modi’ : पीएम नरेन्द्र मोदी की मां हीराबेन ने ली अंतिम सांस, ट्वीट कर दी जानकारी

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
नई दिल्ली। PM Modi’s mother died at 100 : आज सुबह एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का 100 साल की उम्र में निधन हो गया। बीते कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां की तबियत बिगड़ी थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान आज उन्होंने (पीएम मोदी की मां हीराबेन) ने अंतिम सांस ली।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबा मोदी का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। वे 100 साल की थीं। हीराबेन ने अहमदाबाद के यूएन मेहता इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियोलॉजी एंड रिसर्च सेंटर में तड़के 3:30 बजे अंतिम सांस ली। मंगलवार देर रात सांस लेने में तकलीफ होने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें कफ की शिकायत भी थी।
PM मोदी ने ट्वीट कर हीराबेन के निधन की जानकारी दी। शुक्रवार की सुबह 6 बजकर 2 मिनट पर उन्होंने लिखा- शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम। मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है।
PM मोदी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वे सीधे गांधीनगर के रायसण गांव में भाई पंकज मोदी के घर जाएंगे, जहां मां की पार्थिव देह रखी गई है। वहीं से सुबह 8:30 बजे अंतिम यात्रा शुरू होगी और सेक्टर-30 स्थित श्मशान पहुंचेगी, जहा उनका अंतिम संस्कार किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button