मध्य प्रदेश

अधोसंरचना के साथ शिक्षण व्यवस्था में हो सुधार : प्रभात राज तिवारी

मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के संचालक ने शालाओ का भ्रमण कर दिए निर्देश
रिपोर्टर : बृजेन्द्र कुशवाहा
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड के संचालक प्रभातराज तिवारी ने गुरुवार को स्थानीय बीटीआई स्कूल, आदर्श उ मा स्कूल, कन्या उ मा शाला एवं कन्या नवीन विद्यालयों सहित ग्राम बोहानी के शासकीय राघव कृषि उ मा विद्यालय का उनके अमले एवं जिला शिक्षा अधिकारी एचपी कुर्मी के साथ निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्कूलों की भौतिक संरचना को देखा एवं शिक्षको व छात्र छात्राओं की उपस्तिथि के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बीटीआई स्कूल में रसायन शास्त्र विषय के नवाचारी उच्च माध्यमिक शिक्षक केके राजौरिया द्वारा तैयार प्रयोगशाला का भी अवलोकन करते हुए केके राजौरिया के नवाचारों को सराहा एवं उनसे अन्य स्कूलों की प्रयोगशालाओ को भी बेहतर बनवाने में सहयोग की अपेक्षा जताई एवं लैब को और भी विस्तृत एवं व्यापक स्वरूप देने हेतु सुविधाएं देने का भी आश्वासन दिया । उंन्होने राज्य स्तर पर राज्य के अन्य जिलों के शिक्षकों को रसायन विषय पर प्रशिक्षण देने हेतु केके राजोरिया को निर्देशित किया । शालाओं के भ्रमण के दौरान प्रभातराज तिवारी ने बताया कि बोर्ड की रूक जाना नहीं योजना से बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों को फायदा मिला है। प्रभातराज तिवारी ने बताया कि ओपन स्कूल बोर्ड ने 52 जिलों में एक शासकीय विद्यालय को गुणवत्ता सुधार के लिये गोद लिया है। इन स्कूलों में बोर्ड द्वारा अधोसंरचना के कार्यों के साथ शिक्षण व्यवस्था में व्यापक सुधार किया गया है। प्रत्येक विद्यालय में कम्प्यूटर लैब भी शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड “सबके लिये शिक्षा” के मिशन के साथ कार्य कर रहा है। भोपाल, आगर, शुजालपुर, छतरपुर, मुरैना, इंदौर, सीहोर, दतिया, दमोह, देवास और बालाघाट में एक ही परिसर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। शालाओं के भ्रमण के समय बीएसी पवन राजौरिया ने संचालक प्रभातराज तिवारी को साईंखेड़ा बीआरसीसी कार्यालय द्वारा संचालित गतिविधियो से अवगत कराया। निरीक्षण के समय उनके साथ इंजीनियर सरदार जी एवं वैद्य, साईंखेड़ा बीईओ प्रतापनारायण, सेवानिवृत प्राचार्य राजेश बरसैयां, प्राचार्य अनूप शर्मा, आरती पाठक, एस के मिश्रा, सुनीता पटैल, जयमोहन शर्मा, बीएसी पवन राजोरिया भी साथ रहे।

Related Articles

Back to top button